Osho Vaani

  • Budha
  • Happiness
  • Lao Tzu
  • Life
  • Love
  • Meditation
  • Mulla Nasruddin
  • Osho Jokes
  • Quotes
  • Religion
Home» Life»विवाह के सम्बंध में अजीबो-गरीब तथ्य | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi
जितने दूर का नाता होगा, उतना ही बच्‍चा सुंदर होगा। स्‍वस्‍थ होगा, बलशाली होगा। मेधावी होगा। इसलिए फिक्र की जाती रही कि भाई बहन का विवाह न हो। दूर संबंध खोजें जाते है।

विवाह के सम्बंध में अजीबो-गरीब तथ्य | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Facebook Twitter Stumble linkedin Pinterest WhatsAppt Telegram Email Print More

जितने दूर का नाता होगा, उतना ही बच्‍चा सुंदर होगा। स्‍वस्‍थ होगा, बलशाली होगा। मेधावी होगा। इसलिए फिक्र की जाती रही कि भाई बहन का विवाह न हो। दूर संबंध खोजें जाते है।

जितने दूर का नाता होगा, उतना ही बच्‍चा सुंदर होगा। स्‍वस्‍थ होगा, बलशाली होगा। मेधावी होगा। इसलिए फिक्र की जाती रही कि भाई बहन का विवाह न हो। दूर संबंध खोजें जाते है। जिलों गोत्र का भी नाता न हो, तीन-चार पाँच पीढ़ियों का भी नाता न हो। क्‍योंकि जितने दूर का नाता हो, उतना ही बच्‍चे के भीतर मां और पिता के जो वीर्याणु और अंडे का मिलन होगा, उसमें दूरी होगी तो उस दूरी के कारण ही व्‍यक्‍तित्‍व में गरिमा होती है।

इसलिए मैं इस पक्ष में हूं कि भारतीय को भारतीय से विवाह नहीं करना चाहिए; जापनी से करे, चीनी से करे, तिब्‍बती से करे, इरानी से करे, जर्मन से करे, भारतीय से न करे। क्‍योंकि जब दूर ही करनी है जितनी दूर हो उतना अच्‍छा।

और अब तो वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है बात। पशु-पक्षियों के लिए हम प्रयोग भी कर रहे है। लेकिन आदमी हमेशा पिछड़ा हुआ होता है। क्‍योंकि उसकी जकड़ रूढ़ि गत होती है। अगर हमको अच्‍छी गाय की नस्‍ल पैदा करनी है तो हम बाहर से वीर्य-अणु बुलाते है। अंग्रेज सांड का वीर्य अणु बुलाते है। भारतीय गाय के लिए। और कभी नहीं सोचते कि गऊ माता के साथ क्‍या कर रहे हो तुम यह। गऊ माता और अंग्रेज पिता, शर्म नहीं आती। लाज-संकोच नहीं। मगर उतने ही स्‍वस्‍थ बच्‍चे पैदा होंगे। उतनी ही अच्‍छी नस्‍ल होगी।

इसलिए पशुओं की नसलें सुधरती जा रही है, खासकर पश्‍चिम में तो पशुओं की नसलें बहुत सधुर गई है। कल्‍पनातीत,साठ-साठ लीटर दूध देने वाली गायें कभी दूनिया में नहीं थी। और उसका कुल कारण यह है कि दूर-दूर के वीर्याणु को मिलाते जाते है। हर बार। आने वाले बच्‍चे और ज्‍यादा स्‍वास्‍थ और भी स्वारथ होते जाते है। कृतों की नसलों में इतनी क्रांति हो गई है कि जैसे कुत्ते कभी नहीं थे दुनियां में। रूस में फलों में क्रांति हो गई हे। कयोंकि फलों के साथ भी यही प्रयोग कर रहे है। आज रूस के पास जैसे फल है, दुनिया में किसी के पास नहीं है। उनके फल बड़े है, ज्‍यादा रस भरे है, ज्‍यादा पौष्‍टिक हे। और सारी तरकीब एक है: जितनी ज्‍यादा दूरी हो।

भारत की दीन हीनता में यह भी एक कारण है। भारत के लोच-पोच आदमियों में यह भी एक कारण है। क्‍योंकि जैन सिर्फ जैनों के साथ ही विवाह करेंगे। अब जैनों की कुल संख्‍या तीस लाख है। महावीर को मरे पच्‍चीस सौ साल हो गए। अगर महावीर ने तीस जोड़ों को संन्‍यास दिया होता तो तीस लाख की संख्‍या हो जाती। तीस जोड़े काफ़ी थे। तो अब जैनों का सारा संबंध जैनों से ही होगा। और जैनों में भी, श्‍वेतांबर का श्‍वेतांबर से और दिगंबर का दिगंबर से। और सब श्‍वेतांबर से नहीं तेरा पंथी का तेरा पंथी से और स्‍थानक वासी का स्‍थानक वासी से। और छोटे-छोटे टुकड़े है। संख्‍या हजारों में रह जाती है। और उन्हीं के भीतर गोल-गोल घूमते रहते है लोग। छोटे-छोटे तालाब है और उन्‍हीं के भीतर लोग बच्‍चे पैदा करते रहते है। इससे कचरा पैदा होता है। सारी दुनिया में सबसे ज्‍यादा कचरा इस भारत में है। फिर तुम रोते हो कि यह अब कचरे का क्‍यों पैदा हो रहा है। तुम खुद इस के जिम्‍मेदार हो।

ब्राह्मण सिर्फ ब्राह्मणों से शादी करेंगे। और वह भी सभी ब्राह्मणों से नहीं; कान्‍यकुब्‍ज ब्राह्मण कान्‍यकुब्‍ज से करेंगे। और देशस्‍थ -देशस्‍थ से, और कोंकणस्‍थ -कोंकणस्‍थ से। और स्‍वास्‍थ ब्राह्मण तो मिलते ही कहां हे। मुझे तो अभी तक नहीं मिला। कोई भी। और असल में, स्‍वस्‍थ हो उसी को ब्राह्मण कहना चाहिए। स्‍वयं में स्‍थित हो, वही ब्राह्मण है।

और यह जो भारत की दुर्गति है, उसमें एक बुनियादी कारण यह भी है कि यहां सब जातियां अपने-अपने धेरे में जी रही हे। यहीं बच्‍चे पैदा करना, कचड़ -बचड़ वही होती रहेगी। थोड़ा-बहुत बचाव करेंगे। मगर कितना बचाव करोगे। जिससे भी शादी करोगे। दो चार पाँच पीढ़ी पहले उससे तुम्‍हारे भाई-बहन का संबंध रहा होगा। दो चार पाँच पीढ़ी ज्‍यादा से ज्‍यादा कर सकते हो। इससे ज्‍यादा नहीं बचा सकते। जितना छोटा समाज होगा उतना बचाव करना कठिन हो जायेगा। जितना छोटा समाज होगा, उतनी संतति में पतन होगा। थोड़ा मुक्‍त होओ। ब्राह्मण को विवाह करने दो जैन से जैन को विवाह करने दो हरिजन से हरिजन को विवाह करेने दो मुसलमान से, मुसलमान को विवाह करने दो ईसाई से। तोड़ो ये सारी सीमाएं।

Life Marriage Osho Vaani ओशो वाणी जीवन विवाह सम्बंध 2022-02-27
Tags Life Marriage Osho Vaani ओशो वाणी जीवन विवाह सम्बंध
Previous Article :

नसरुद्दीन की धाक जमी |नसरुद्दीन का किस्सा | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Next Article :

एक शब्द का मूल्य – ओशो वाणी| Osho Vaani

Related Articles

नये समाज का आधार– भय नहीं, प्रेम – Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

नये समाज का आधार– भय नहीं, प्रेम – Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

osho.vaani.radio@gmail.com 05 Aug 2022
प्रेम पहले फिर विवाह  -| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

प्रेम पहले फिर विवाह  -| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

osho.vaani.radio@gmail.com 01 Aug 2022
अपनी जमीन खोदें ,खजाना हमेशा वहाँ मिलेगा– Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

अपनी जमीन खोदें ,खजाना हमेशा वहाँ मिलेगा– Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

osho.vaani.radio@gmail.com 18 Apr 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

About OshoVaani


htmagazine
OshoVaani is dedicated to great thoughts of OSHO and his lovers. It is beautiful journey to know about your inner you, that is the most beautiful place in whole universe. Difficulties and worries are just a matter of thinking, Osho's lesson teach us to live with all not escaping from all.

Follow Osho Vaani

Subscribe Osho Vaani for latest updates

Random Posts

मन का खेल-ओशो वाणी| Osho Vaani

मन का खेल-ओशो वाणी| Osho Vaani

एक सूफ़ी संत की कहानी| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

एक सूफ़ी संत की कहानी| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

कनक्यूशियस की प्राचीन कथा– Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

कनक्यूशियस की प्राचीन कथा– Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

अपनी जमीन खोदें ,खजाना हमेशा वहाँ मिलेगा– Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

अपनी जमीन खोदें ,खजाना हमेशा वहाँ मिलेगा– Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

जब अच्छे दिन नहीं रहे, तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे – Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

जब अच्छे दिन नहीं रहे, तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे – Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

सैकड़ों चलते हैं लेकिन मुश्किल से एक पहुंचता है-वह भी दुर्लभ है | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

सैकड़ों चलते हैं लेकिन मुश्किल से एक पहुंचता है-वह भी दुर्लभ है | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

सौन्दर्य की व्याख्या -| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

सौन्दर्य की व्याख्या -| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

निन्यानबे(99) का फेर! Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

निन्यानबे(99) का फेर! Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

स्वयं के प्रति सच्चे और ईमानदार रहो | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

स्वयं के प्रति सच्चे और ईमानदार रहो | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

प्रेम पाप नही है! Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

प्रेम पाप नही है! Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Osho Vaani |धन कमाने का श्रेष्ठ तरीका | Osho Stories In Hindi

Osho Vaani |धन कमाने का श्रेष्ठ तरीका | Osho Stories In Hindi

एक शब्द का मूल्य – ओशो वाणी| Osho Vaani

एक शब्द का मूल्य – ओशो वाणी| Osho Vaani

विवाह के सम्बंध में अजीबो-गरीब तथ्य | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

विवाह के सम्बंध में अजीबो-गरीब तथ्य | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

नसरुद्दीन की धाक जमी |नसरुद्दीन का किस्सा | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

नसरुद्दीन की धाक जमी |नसरुद्दीन का किस्सा | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

जो बांधता है उसी से मुक्ति भी हो सकती है | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

जो बांधता है उसी से मुक्ति भी हो सकती है | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

जैसे फूल खुश दिखता है, वैसे प्रसन्न रहो| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

जैसे फूल खुश दिखता है, वैसे प्रसन्न रहो| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Budha Lakadhara – कहानी : बूढ़ा लकड़हारा – आचार्य ओशो रजनीश की कहानी | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Budha Lakadhara – कहानी : बूढ़ा लकड़हारा – आचार्य ओशो रजनीश की कहानी | Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Suicide करना है तो हमेशा के लिए करो- ओशो वाणी| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

Suicide करना है तो हमेशा के लिए करो- ओशो वाणी| Osho Vaani | Osho Stories In Hindi

स्वयं को छोड़ दो– ओशो वाणी| Osho Vaani

स्वयं को छोड़ दो– ओशो वाणी| Osho Vaani

ओशो के ये विचार जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल देंगे

ओशो के ये विचार जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल देंगे

ताओ तेह किंग—(लाओत्‍से)-ओशो की प्रिय पुस्तकें

ताओ तेह किंग—(लाओत्‍से)-ओशो की प्रिय पुस्तकें

मै मृत्यु सिखाता हूं ! ओशो वाणी| Osho Vaani –

मै मृत्यु सिखाता हूं ! ओशो वाणी| Osho Vaani –

मेरी आँखों से देखो – ओशो वाणी| Osho Vaani- 

मेरी आँखों से देखो – ओशो वाणी| Osho Vaani- 

नानक के गीत की गूंज – ओशो वाणी| Osho Vaani

नानक के गीत की गूंज – ओशो वाणी| Osho Vaani

गुरु की मौजूदगी – ओशो वाणी| Osho Vaani

गुरु की मौजूदगी – ओशो वाणी| Osho Vaani

सैकड़ों चलते हैं लेकिन मुश्किल से एक पहुंचता है-वह भी दुर्लभ है |ओशो वाणी| Osho Vaani In Hindi

सैकड़ों चलते हैं लेकिन मुश्किल से एक पहुंचता है-वह भी दुर्लभ है |ओशो वाणी| Osho Vaani In Hindi

दो पत्ते | ओशो वाणी| Osho Vaani | Osho Story in Hindi

दो पत्ते | ओशो वाणी| Osho Vaani | Osho Story in Hindi

भविष्य और अतीत कल्पित समय हैं-ओशो वाणी| Osho Vaani

भविष्य और अतीत कल्पित समय हैं-ओशो वाणी| Osho Vaani

जिसे प्रेम करते हैं, उसे ही घृणा भी करते हैं  – ओशो वाणी | Osho Vaani

जिसे प्रेम करते हैं, उसे ही घृणा भी करते हैं  – ओशो वाणी | Osho Vaani

सकारत्मकता का महत्व | ओशो वाणी| Osho Vaani In Hindi

सकारत्मकता का महत्व | ओशो वाणी| Osho Vaani In Hindi

Search of Peace | शांति की खोज – ओशो वाणी| Osho Vaani

Search of Peace | शांति की खोज – ओशो वाणी| Osho Vaani

Awaken Duality eroticism faint Life Love Marriage Mind Osho Quotes Osho Quotes Hindi Osho Vaani peace Quotes salvation Sight Truth Truth of Life women अतीत आचार्य ओशो रजनीश ओशो ओशो वाणी गौतम बुद्ध घड़ी जागरण जीवन द्वंद्व निन्यानबे का फेर परमात्मा पाप पुण्य पुरूष प्रार्थना प्रेम भविष्य मन मूर्छा मृत्यु मोक्ष विचार विवाह सकारात्मक सत्य समय सूफ़ी संत

Copyright 2022 - No right reserved, All Rights belongs to Almighty and OSHO
Privacy Policy